Monday 9 May 2011

hit and trial

कभी सोचा है ज़िन्दगी इतनी बदहवास सी क्यों भागी जाती है? हम क्यों इसपे लगाम कसने की कोशिश करते है और ये बेलगाम घोड़े की तरह भागी चली जाती है. पर क्या जिंदगी वाकई ऐसी ही है?चलिए  जिंदगी को एक  नए नजरिये से देखते है. philosphy ,practical , hypothetical आधार पे बहुत  नापा तौला जिंदगी को पर अब इसे एक नया आयाम देते है .आगाज़ अलग हो तो शायद जिंदगी  का अंजाम भी अलग हो. हर कदम पे जीवन हमें नए सवाल से रु-ब-रु कराती है.हम उसे फायदे-नुकसान,सही-गलत के तराजू पे तौलना शुरू कर देते है.हम स्वार्थी होके भी खुद का नहीं  सोच पाते.और दुनियादारी के भंवर में  फंस के सही का गलत और गलत का सही कर देते है
ऐसा नहीं लगता ज़िन्दगी गणित है.अगर हिसाब किताब और calculation सही तो RESULT सही आने की पुरी  संभावना . मगर किसी step पे थोडा सा भी mind divert हो जाये फिर चाहे उसके बाद पुरे calculation के  process में आप alert ही क्यों ना रहे result सही कभी नहीं   आ सकता और जिंदगी का अगला  सवाल आपको  पहले  सवाल पे  fully concentrated होने नहीं देता.और जिंदगी के जिस सवाल का जवाब नहीं पता वहा hit and trial method .समय के टिक-टिक के साथ जिंदगी के जीत की मुस्कान तेज और कई बार हम एक failure student की तरह अपना mark -sheet पकडे खुद में सकुचाये सोचते है अब कौन सा प्रश्न आएगा?                                                                        

कहने का अभिप्राय ये की अगर जिंदगी गणित है तो हमें सिर्फ एक ही बात full marks दिला सकती है और वो है practice . So keep trying .never give up and add one more victory to our life day by day .....

No comments:

Post a Comment