Wednesday 23 May 2012

दर्शन अभिलाषा (तांका)

मैंने तांका लिखने कि कोशिश की है| यह जापानी काव्य शैली है| १०० साल से भी ज्यादा पुरानी है| यह  विधा ९वीं शताब्दी  से १२ वीं शताब्दी के दौरान काफी प्रचलित हुई| हाइकु का  उद्भव इसी से हुआ है| इसकी संरचना ५+७+५+७+७ वर्णों की होती है|आप सभी का मार्ग-दर्शन प्रोत्साहन देगा|






मुरली वाले
गिरधर नागर 
दर्शन ईहा 
लालायित नयन 
प्रेम परागा मन|


पंथ निहारूं
खुद को समझाऊं
बंशी बजैया 
श्याम सलोना मुख 
दर्शन में हीं सुख|

स्वाति वल्लभा राज

4 comments:

  1. बहुत सुन्दर भक्तिमय प्रस्तुति...

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद कैलाश जी...आप लोगों का आशीर्वाद यूँ हीं रहे...

      Delete
  2. प्रयास सफल रहा और बहुत अच्छा लगा

    ReplyDelete
  3. सुन्दर प्रयास चंद शब्दों में मीरा की पीड़ा पिरोने का...
    भक्तिमय रचना

    ReplyDelete